» दस्तरख्वान
Recipe: Chana Dal Halwa (चना दाल हलवा)
Go Back | Yugvarta , Jun 24, 2021 08:01 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow : 
चने की दाल हर घर में खाई जाती है। आप इससे कोई भी नमकीन या मीठे व्‍यंजन बना सकती हैं। चने की दाल से अगर हलवा बनाया जाए तो कहना ही क्‍या। आम हलवे के मुकाबले चना दाल का हलवा भी खाने में बहुत टेस्‍टी होता है। आज हम आपको चने की दाल का हलवा बनाने की विधि बताएंगे, आइये जानते हैं इसकी विधि-

कितने- 2
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री:

चना दाल: 1 कप
दूध: 1 कप
पानी: 1/4 कप
इलायची पाउडर: 1 छोटा चम्मच
केसर: 1 चुटकी
चीनी: 1 कप
बादाम
पिस्ता

विधि:


चना दाल को दूध और पानी के घोल में 6 घंटों के लिये भिगो दें।
फिर इसे आधे घंटे के लिये पैन में डाल कर लगातार पकाएं। पैन में दूध चिपकना नहीं चाहिये। अगर जरुरत पड़े तो और पानी मिला लें।
अब दाल को मिक्सी में बारीक पीस लें।
अब पैन में घी गरम करें, उसमें दाल का पेस्ट डालें और तब तक पकाएं जब तक कि यह हल्का भूरा ना पड़ जाए। यह लगभग 40 से 45 मिनट लेगा।
मिश्रण को लगातार चलाती रहें।
फिर इसमें चीनी, घी और हल्का सा इलायची पाउडर डाल कर चलाएं।
इसे तब तक पकाएं जब तक कि चीनी पूरी तरह से पिघल ना जाए।
हलवे में 1 चम्मच दूध में भिगोया हुआ केसर मिक्स करें।
अब आंच बंद करें और हलवे को बादाम, पिस्ते और केसर डाल कर गार्निश करें और सर्व करें।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Senior Journalist Dilip Sinha Dies in Tragic
CCTV Captures Man Slapping, Biting 12-Year-Old Boy
Raj Nidimoru’s Wife Shares Cryptic Post After
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड से असम तक...
“Can’t Buy Daughter’s Insulin”: Uttar Pradesh Man
Haryana School Principal Murdered by Two Students
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(1002 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(494 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(475 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(421 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(412 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(404 Views )