» रोचक संसार
24 जून की शाम निकलेगा स्ट्रॉबेरी मून, 'Honey Moon' से है संबंध
Go Back | Yugvarta , Jun 24, 2021 07:57 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi : 
24 जून की शाम हर शाम से अलग होगी। इस दिन सूरज के ढलते ही जैसे ही जैसे ही चांद निकलेगा नजारा कुछ और ही होगा। इस नजारे को कहेंगे, स्ट्रॉबेरी मून (Strawberry Moon)। स्ट्रॉबेरी मून को हनी मून (Honey Moon) भी कहा जाता है। चांद का 'हनीमून' से क्या संबंध है, आइए जानते हैं।
क्या है स्ट्रॉबेरी मून?
NASA के वैज्ञानिकों के मुताबिक 24 जून को चांद धरती के चारों तरफ अपनी अंडाकार कक्षा में चक्कर लगाते समय नजदीक आएगा। इस दौरान यह थोड़ा बड़ा दिखेगा। उत्तरी अमेरिका के एल्गोनक्विन आदिवासियों (Algonquin Tribes) ने इसका नाम स्ट्रॉबेरी मून (Strawberry Moon) रखा था। क्योंकि इसी समय उत्तरी अमेरिका में स्ट्रॉबेरी फल को काटने का समय होता है।
और भी हैं नाम
स्ट्रॉबेरी मून (Strawberry Moon) को हॉट मून (Hot Moon), हनी मून (Honey Moon) और रोज मून (Rose Moon) भी कहा जाता है।
कैसा दिखेगा चांद
अमेरिकन म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री की एस्ट्रोफिजिसिस्ट जैकी फैहर्टी ने कहा, 24 जून को चांद स्ट्रॉबेरी के रंग का या लाल या गुलाबी नहीं दिखेगा बल्कि ये अपनी पीली रोशनी के साथ दिखाई देगा। सोने के रंग जैसा पीला दिखाई देगा। हल्का सा लाल रंग का असर होगा।
हर नाम का क्या मतलब?
स्ट्रॉबेरी मून (Strawberry Moon) को हॉट मून (Hot Moon) इसलिए कहते हैं क्योंकि यह गर्मी के समय में निकलता है। रोज मून (Rose Moon) इसलिए कहते हैं क्योंकि इस समय दुनियाभर में कई स्थानों पर गुलाब की फसल होती है।
'हनीमून' से क्या संबंध
हनीमून (Honey Moon) इसलिए कहते हैं, क्योंकि इस समय शहद के छत्ते तैयार हो चुके होते हैं। उसमें से शहद निकालने का समय होता है। चूंकि हनीमून शब्द का उपयोग 1500 सदी से होता आ रहा है। इसी समय दुनियाभर में कई देशों में शादियां होती हैं। शादियों के बाद अक्सर लोग हनीमून मनाने कहीं न कहीं जाते हैं। इसी दौरान यह मून निकलता है तो इसका शादी वाले हनीमून से भी संबंध है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
उत्तराखंड : कुंभ 2027 की तैयारी में
उत्तराखंड पर्यटन, निवेश और पहचान के नए
उत्तर प्रदेश का प्रत्येक युवा प्रतिभा का
UP News: वन विभाग की अनूठी पहल,
उत्तराखंड : सैन्यधाम का निरीक्षण करते सैनिक
प्रत्येक जनपदों में खुलेंगे गुरूकुल पद्धति विद्यालयः
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(945 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(491 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(458 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(413 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(407 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(399 Views )