» आलेख
महान फर्राटा धावक फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह के निधन के साथ एक युग का अंत
Go Back | Yugvarta , Jun 19, 2021 09:21 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  देश के महानखिलाड़ी मिल्खा सिंह पंचत्व में विलीन हुए 'फ्लाइंग सिंख' मिल्खा सिंह, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई भारत के महान फर्राटा धावक 'फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए। मिल्खा सिंह का लगभग एक महीने तक कोरोना संक्रमण से जूझने के बाद आज चंडीगढ के पीजीआईएमईआर में निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे।
लखनऊ में भी मिल्खा सिंह के निधन पर महात्मा गांधी स्पोर्टस क्लब के तत्वावधान में गांधी भवन में शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। शुक्रवार रात को उन्होंने चंडीगढ़ पीजीआई में अंतिम सांस ली। वह 91 साल के थे। क्लब के संस्थापक राजनाथ शर्मा ने कहा कि भारत ने एक कोहिनूर खो दिया।

मिल्खा सिंह ने चार बार एशियन गेम्स और 1958 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। 1960 में रोम में 400 मीटर की दौड़ में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करके कीर्तिमान स्थापित किया

सरदार मिल्खा सिंह हर भारतीय के लिए प्रेरणा बने रहेंगे। उन्होंने विश्व एथलेटिक्स पर अमिट छाप छोड़ी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।
हाकी के राष्ट्रीय खिलाड़ी रहे सलाउद्दीन किदवई ने बताया कि मिल्खा सिंह ने चार बार एशियन गेम्स और 1958 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। 1960 में रोम में 400 मीटर की दौड़ में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करके कीर्तिमान स्थापित किया। उन्होंने 1956 और 1964 के ओलंपिक खेलों में देश की नुमाइंदगी की थी और 1959 में उन्हें पद्मश्री के खि़ताब से नवाजा गया। उनका निधन खेल जगत की अपूर्णनीय क्षति है। वयोवृद्ध हाकी खिलाड़ी चैधरी छोटे लाल ने कहा कि महान फर्राटा धावक मिल्खा सिंह के निधन के साथ एक युग के अंत हो गया। वह भारत के गौरव थे। उन्होंने विश्व में भरत का कीर्तिमान स्थापित किया।
इस मौके पर हाकी खिलाड़ी मुजीब अहमद, पाटेश्वरी प्रसाद, मृत्युंजय शर्मा, साकेत मौर्या, विनय कुमार सिंह, अनुपम सिंह राठौर, विजय कुमार सिंह, अशोक शुक्ला, सत्यवान वर्मा, पी.के सिंह, अतीकुर्ररहमान, नीरज दूबे, जमील उर रहमान, मनीष सिंह, अनिल यादव, तौफिक अहमद आदि लोगों ने शोक संवेदना व्क्त कर धावक मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।
शाश्वत तिवारी
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Gorakhpur : गोरखनाथ मंदिर में राष्ट्रपति ने
उत्तर प्रदेश का टेक होम राशन कार्यक्रम
संवेदनशील डॉक्टर न सिर्फ दवा, बल्कि व्यवहार
कभी गोरखपुर में सपना था एम्स, आज
योगी सरकार का संकल्प: अब कोई भी
आईवीआरआई दीक्षांत समारोह : गर्व के पल,
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(925 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(482 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(453 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(404 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(401 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(391 Views )