» क्राइम
सुशील कुमार के मददगारों में सामने आया चर्चित महिला खिलाड़ी का नाम
Go Back | Yugvarta , May 25, 2021 07:10 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi : 
जूनियर पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड में सुशील कुमार की गिरफ्तारी के बाद कई अहम खुलासे हो रहे हैं। दिल्ली पुलिस की मानें तो पूछताछ के दौरान सुशील यह भी बताएगा कि उसने जूनियर पहलवान सागर की हत्या क्यों की? दिल्ली पुलिस आरोपित ओलंपियन सुशील कुमार के खिलाफ अहम सबूतों को जुटाने की कड़ी में अब भी कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। इस बीच सुशील कुमार के मददगारों की तलाश में दिल्ली पुलिस लग गई है। इसमें एक महिला खिलाड़ी का नाम भी सामने आ रहा है।

दरअसल, दिल्ली पुलिस ने रविवार सुबह सुशील व अजय से स्कूटी बरामद की थी। जांच पड़ताल में खुलासा हुआ कि स्कूटी पश्चिमी दिल्ली के हरि नगर में रहने वाली एक महिला खिलाड़ी की है। शनिवार की रात दोनों महिला के यहां ही रुके थे। सुबह गिरफ्तारी के समय वे स्कूटी से मुंडका में रहने वाले अपने एक सहयोगी के पास पैसे लेने जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि उक्त महिला खिलाड़ी से भी पूछताछ की जाएगी। महिला हैंडबॉल की प्लेयर है और दो बार एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी है।
रात में बेचैन रहा सुशील कुमार

वहीं, सुशील कुमार को लॉकअप में रहने के दौरान थाने के मेस में बनी रोटी, दाल व सलाद खाने में दिया गया। सुशील और उसके साथी ने भरपेट खाना खाया। सोने के लिए दो कंबल थे जिसपर दोनों सोए। रात बैचेनी में कटी। पहली बार दोनों ने इतनी कष्टप्रद रात बिताई होगी। दोनों के बेल्ट, जूते आदि बाहर रखवा लिए गए। तड़के करीब तीन बजे केस क्राइम ब्रांच में स्थानांतरित होने के बाद थाना पुलिस ने दोनों को क्राइम ब्रांच में सौंप दिया। दोनों को किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा है। एडिशनल सीपी शिबेश सिंह व डीसीपी भीष्म सिंह के नेतृत्व में एसीपी व इंस्पेक्टर रैंक के अफसर सुशील और अजय से घटना को लेकर पूछताछ कर रहे हैं।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
अब Credit Card जारी नहीं कर सकेगा
PM के बयान के बाद प्रियंका का
LOKSABHA ELECTION 2024 - 13 राज्यों
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'तुष्टीकरण' की
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एम्स, ऋषिकेश के
भारत ने मध्यम दूरी की बैलेस्टिक मिसाइल
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(469 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(460 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(452 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(435 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(407 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(371 Views )