» राज्य » बिहार
कोरोना वायरस / बिहार में लागू लॉकडाउन को 10 दिन के लिए 25 मई तक बढ़ाया गया: CM नीतीश कुमार
Go Back | Yugvarta , May 13, 2021 04:24 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Patna :  बिहार में कोरोना वायरस की चेन तोड़ने के लिए नीतीश कुमार सरकार ने 15 मई तक लॉकडाउन किया हुआ है। अब इसे 25 मई तक बढ़ा दिया गया है। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि राज्य में 25 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है।

नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा, 'आज सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ बिहार में लागू लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की गई। लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। अतः बिहार में अगले 10 दिनों अर्थात 16 से 25 मई, 2021 तक लॉकडाउन को विस्तारित करने का निर्णय

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए पांच से 15 मई तक बिहार में लॉकडाउन लगाया गया है। लॉकडाउन शुरू करने से कोरोना मरीज की संख्या और संक्रमण दर में कमी आनी शुरू हो गई है

लिया गया है।'
हाईकोर्ट की फटकार के बाद लगाया था लॉकडाउन
बिहार सरकार ने पटना हाईकोर्ट से मिली फटकार के बाद राज्य में पांच मई से 15 मई तक लॉकडाउन लगाया था। इसकी मियाद शनिवार को खत्म हो रही थी। अब सरकार ने इसे 10 और दिनों के लिए बढ़ा दिया है। राज्य में कोरोना के केस घटने शुरू हो गए हैं। मगर रोजाना 10 हजार के आसपास पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। इसी वजह से सरकार ने लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला लिया है।
लॉकडाउन से कम हो रही कोरोना संक्रमण दर
इससे पहले बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए पांच से 15 मई तक बिहार में लॉकडाउन लगाया गया है। लॉकडाउन शुरू करने से कोरोना मरीज की संख्या और संक्रमण दर में कमी आनी शुरू हो गई है। लॉकडाउन की सफलता के लिए सभी बिहारवासियों के सहयोग की आवश्यकता है। मुझे पूरा भरोसा है कि हम सब मिलकर इस बीमारी पर अवश्य विजय प्राप्त करेंगे।
मुख्यमंत्री ने बुधवार को ट्विटर पर ऑडियो संदेश जारी किया था। मुख्यमंत्री ने बिहारवासियों से कोरोना महामारी के खिलाफ एकजुट होकर दृढ़ इच्छाशक्ति और सकारात्मक सोच के साथ मुकाबला करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि आज दुनिया भर के लोगों की तरह देश के लोग भी कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं। बिहार में पिछले वर्ष इस बीमारी से लोगों को राहत पहुंचाने के लिए कई कदम उठाए गए थे।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
मुजफ्फरनगर प्रबुद्ध सम्मेलन : पिछली सरकारों ने
अयोध्या से रामेश्वरम तक की पदयात्रा करने
एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के आठ
CM केजरीवाल ED कस्टडी एक अप्रैल तक
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- सरकार अग्निवीर योजना
Lok Sabha Election / पटना में कल
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(431 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(420 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(330 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(323 Views )
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लाइव : यूपी मतलब
(264 Views )
Lok Sabha Elections / बज गया चुनाव
(237 Views )