» रोचक संसार
Egypt: पिरामिड के नीचे फैला रहस्यमयी शहर, अब उठने लगा है राज से पर्दा
Go Back | Yugvarta , Apr 05, 2021 09:43 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image EGYPT : 
प्राचीन मिस्र में माना जाता था कि आत्माएं शरीर के आसपास ही रहती हैं. इसीलिए मृत राजाओं के शरीर को ममी का रूप दे दिया जाता था और उनके आस पास जीवन से संबंधित सामान भी रख दिए जाते थे

1/5
मिस्र का सक्कारा शहर
सक्कारा(मिस्र): दुनिया के 7 आश्चर्यों में से एक-गीजा का पिरामिड. मिस्र का शान. लेकिन क्या आपको पता है कि गीजा के पिरामिड से भी बड़ा और पुराना पिरामिड भी मिस्र में मौजूद है? जी हां, मिस्र का सक्कारा शहर ऐसे ही एक पिरामिड का घर है, जो जमीन के नीचे किसी शहर की तरह बसा है. जानिए, सक्कारा की शान के बारे में...

2/5
जोजर का पिरामिड
करीब 4700 साल पहले, 19 सालों की अथक मेहनत और कारीगरी के नायाब नमूने के तौर पर आज दुनिया के सामने खड़ा है जोजर का पिरामिड, जिसे सौतेले पिरामिडों का बड़ा भाई भी कहा जाता है. दरअसल, इस साइट के आसपास 5 अन्य पिरामिड भी हैं. लेकिन ये पिरामिड पूरी तरह से खाली हैं. इसीलिए इन्हें स्टेप पिरामिड ऑफ जोजर कहा जाता है.

3/5
नक्काशीदार पत्थर से बना शानदार पिरामिड
मिस्र विशेषज्ञों के मुताबिक मिस्र के प्राचीन राजवंश में तीसरे नंबर के राजा जोजर ने अपने शासन के दौरान इसका निर्माण कराया था. इसके आर्किटेक के तौर पर इमोटेप का नाम लिया जाता है. जोजर का ये पिरामिड नक्काशीदार पत्थर से बनाया गया था, जो भीतरी व्यास और आने-जाने के मार्ग को मिलाकर 6000 मीटर तक फैला था. यानि करीब 6 किमी के दायरे में. इस पिरामिड को बनाने में 1.16 करोड़ क्यूबिक टन मिट्टी-रेत-पत्थर का इस्तेमाल हुआ है.

4/5
चौकोर था पूरा निर्माण, बाद में आया पिरामिड बनाने का ख्याल?
दरअसल, जोजर के पिरामिड की खास बात है इसका नीचे से चौकोर होना. माना जाता है कि इसका निर्माण तो राजवंश की रिहाइश के लिए शुरू हुआ था, लेकिन बाद में इसका डिजाइन बदलकर इसे पिरामिड का रूप दे दिया गया. इसकी उंचाई 205 फिट है. और जमीन पर इसका बेस 121 मीटर का है. ये जमीन के ऊपर 6 मंजिला है.

5/5
पिरामिड के साथ कमरे, सुरंग का रहस्य
जोजर के इस पिरामिड से जुड़ी हैं दो सुरंगें. इसके आसपास कई कमरे हैं. यही नहीं, पूरा कॉप्लेक्स करीब 15 हेक्टेयर क्षेत्र में है, जो चौंकाने वाला है. बता दें कि प्राचीन मिस्र में माना जाता था कि आत्माएं शरीर के आसपास ही रहती हैं. इसीलिए मृत राजाओं के शरीर को ममी का रूप दे दिया जाता था और उनके आस पास जीवन से संबंधित सामान भी रख दिए जाते थे.
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
UP के 08 लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रों
चारधाम यात्रा के लिए जारी हुई SOP,
Lok Sabha Election / EVM को लेकर
Metro In Dino Postponed: अनुराग बसु की
Lok Sabha Election / गुजरात की गांधी
लोकसभा चुनाव वोटिंग | उत्तराखंड में दांव
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(464 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(451 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(445 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(401 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(366 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(357 Views )