» राज्य » उत्तराखंड
उत्तराखंड के जंगलों में अलग-अलग 964 जगह लगी भीषण आग
Go Back | Yugvarta , Apr 04, 2021 07:40 PM
0 Comments


0 times    0 times   

Dehradun : 
उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग बुझने का नाम नहीं ले रही है। आलम ये है कि एक जंगल में लगी आग बुझने से पहले ही, दूसरे जंगल में वानाग्नी का कहर शुरू हो जाता है। बीते कुछ दिनों में राज्य में हेक्टेयर के हेक्टेयर जंगल जल चुके हैं। जिन इलाकों में आग लगी है उनमें पिथौरागढ़, नगर का भाटकोट, कस्तूरी मृग विहार क्षेत्र का घनधूरा रेंज, डीडीहाट वन रेंज के पमस्यारी, लालघाटी, थल डीडीहाट वन क्षेत्र, नारायणनगर, मूनाकोट, कनालीछीना विकासखंड के पनखोली, पलेटा, लछैर, मड़मानले, ध्वज और बड़ालू शामिल हैं।


इनके अलावा गंणाई गंगोली के ग्राम पंचायत लाखटोली में 19 लुट्टे जल गए। चंपावत के पास मानेश्वर में चीड़ के जंगल में शुक्रवार की रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते करीब एक हेक्टेयर क्षेत्र में आग भड़क गई। वन विभाग के प्रयासों से डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। इसी तरह पाटी क्षेत्र के छिनकाछिना, जौलमेल, गर्सलेख के जंगलों में आग बेकाबू हो गई। शनिवार को जंगल की आग पाटी के रामलीला मैदान तक पहुंच गई।

उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग को लेकर राज्य के मंत्री हरक सिंह रावत ने बयान जारी कर कहा है कि, "जंगलों में आग लगी है। प्रदेश में 964 स्थानों पर आग लगी है। इसमें 4 लोगों और 7 घरेलू पशुओं की मौत हुई है। 2 लोग घायल हुए हैं। जलवायु परिवर्तन प्रदेश सरकार के सामने बड़ी चुनौती है। मैं और मुख्यमंत्री निगरानी कर रहे हैं।"
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
"कांग्रेस का मंत्र है - कांग्रेस की
देहरादून: राष्ट्रपति मुर्मु ने इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय
श्रीलंका में रामायण से जुड़े स्थलों को
अब Credit Card जारी नहीं कर सकेगा
PM के बयान के बाद प्रियंका का
LOKSABHA ELECTION 2024 - 13 राज्यों
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(469 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(460 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(452 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(435 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(407 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(371 Views )