» हेल्थ
कहर बरपा रही कोरोना की दूसरी लहर के बीच जिंदगियां बचाने में जुटी सरकार, जानें अब तक कितनों को लगी वैक्‍सीन
Go Back | Yugvarta , Apr 03, 2021 10:00 PM
0 Comments


0 times    0 times   

NEW DELHI :  कोरोना महामारी की दूसरी लहर जहां दोगुना कहर बरपा रही है, वहीं जल्द से जल्द और ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की दो डोज देकर अनमोल जिंदगियों को बचाने की जद्दोजहद भी जारी है। सरकारी मशीनरी से लेकर निजी स्वास्थ्य सेवाओं और आम लोगों की बढ़ती भागीदारी से टीकाकरण की मुहिम रंग लाने लगी है। इसमें लगातार तेजी आ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 43 लाख से अधिक टीके लगाए गए हैं और इनकी संख्या सात करोड़ को पार कर गई है।

नए मुकाम पर टीकाकरण अभियान
स्वास्थ्य मंत्रालय ने

कोरोना महामारी की दूसरी लहर जहां दोगुना कहर बरपा रही है वहीं जल्द से जल्द और ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की दो डोज देकर अनमोल जिंदगियों को बचाने की जद्दोजहद भी जारी है। जानें अब तक कितनों को लगी कोविड वैक्‍सीन...

कहा कि भारत ने कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान में एक नई ऊंचाई हासिल कर ली है। सुबह सात बजे तक मिली अस्थायी रिपोर्ट के मुताबिक देश भर में कोरोना रोधी वैक्सीन की कुल 7.30 करोड़ से ज्यादा डोज दी जा चुकी हैं। एक दिन पहले यानी शुक्रवार सुबह तक 6.87 करोड़ टीके लगाए गए थे।

11.53 लाख टीका सत्रों का आयोजन
मंत्रालय के मुताबिक टीकाकरण अभियान में अब तक 11.53 लाख टीका सत्रों का आयोजन किया गया है। 6.30 करोड़ लाभार्थियों को टीके की पहली डोज दी गई है, जबकि दूसरी डोज ले चुके लोगों का आंकड़ा भी 99.72 लाख पर पहुंच गया है।

पहली डोज लेने वाले 45 साल से ज्यादा के 4.45 करोड़ लोग
आंकड़ों के मुताबिक पहली डोज लेने वालों में 45 साल से अधिक उम्र के सबसे ज्यादा 4.45 करोड़ लोग शामिल हैं। इस आयु वर्ग के 6.83 लाख टीके की दूसरी डोज भी ले चुके हैं। जबकि, 89.32 लाख स्वास्थ्यकर्मी (पहली डोज), 52.96 लाख स्वास्थ्यकर्मी (दूसरी डोज), 95.71 लाख फ्रंटलाइन वर्कर (पहली डोज) और 39.92 लाख फ्रंटलाइन वर्कर (दूसरी डोज) भी टीका लगवा चुके हैं।

पहली अप्रैल से बढ़ी रफ्तार
सरकार ने पहली अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को टीकाकरण के दायरे में ला दिया है। इसके बाद ही इस अभियान ने गति पकड़ी है। इससे पहले रोजाना 10-15 लाख के बीच टीके लगाए जा रहे थे, पहली अप्रैल के बाद यह संख्या बढ़कर औसत 30 लाख को पार कर गई है।

16 जनवरी को शुरू हुआ टीकाकरण
बता दें कि इस वैश्विक महामारी के खिलाफ देश में 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था। सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाने का काम शुरू किया गया, जिनमें डॉक्टर, नर्स और कोरोना का इलाज करने वाले अस्पताल से जुड़े अन्य स्टाफ के सदस्य शामिल थे।

धीरे-धीरे बढ़ता गया अभियान
टीकाकरण अभियान के दायरे को बढ़ाते हुए इसमें दो फरवरी को फ्रंटलाइन वर्कर को शामिल किया गया था, जिसमें पुलिस, नगर निगम और कोरोना मरीजों के सीधे संपर्क में आने वाले अन्य कर्मचारी शामिल थे। एक मार्च से 60 साल से अधिक उम्र के लोगों और 45-59 साल के आयु वर्ग के और सरकार द्वारा निर्धारित 20 में से किसी न किसी गंभीर रोग से ग्रसित व्यक्तियों को शामिल किया गया था।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
"कांग्रेस का मंत्र है - कांग्रेस की
देहरादून: राष्ट्रपति मुर्मु ने इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय
श्रीलंका में रामायण से जुड़े स्थलों को
अब Credit Card जारी नहीं कर सकेगा
PM के बयान के बाद प्रियंका का
LOKSABHA ELECTION 2024 - 13 राज्यों
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(469 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(460 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(452 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(436 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(407 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(372 Views )