Rajinikanth को मिलेगा 51वां दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, पीएम मोदी ने भी दी 'थलाइवा' को बधाई
Go Back |
Yugvarta
, Apr 01, 2021 01:01 PM 0 Comments
0 times
0
times
NEW DELHI : 51वें दादा साहब फाल्के पुरस्कार का ऐलान हो गया है। सिनेमा जगत के 'थलाइवा' अभिनेता और दक्षिण फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत को 51वें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस बात की जानकारी दी है।
दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड की घोषणा करते हुए प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, 'मुझे ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि इस बार 51वां दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड भारतीय सिनेमा के इतिहास के सबसे बेहतरीन अभिनेता रजनीकांत को दिया जाएगा। एक अभिनेता, निर्माता और स्क्रीनराइटर के तौर पर उनका योगदान आइकॉनिक है’।
5 लोगों की ज्यूरी
51 वां दादा साहब फाल्के पुरस्कार का ऐलान हो गया है। सिनेमा जगत के थलाइवा अभिनेता रजनीकांत को 51वें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ये जानकारी दी है।
हुई एकमत
प्रकाश जावड़ेकर ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी इस बात की खुशी ज़ाहिर की और बताया कि रजनीकांत के नाम पर पांचों ज्यूरी मैंबर्स का एकमत ही फैसला था। ये पांचों ज्यूरी मैंबर्स थे आशां भोंसले, मोहनलाल, विश्वजीत चटर्जी, शंकर महादेवन और सुभाष घई।
पीएम मोदी ने दी बधाई :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दादा साहेब फाल्के पुरस्कार का सम्मान पाने वाले अभिनेता रजनीकांत को इस उपलब्धि की बधाई दी है। पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है, 'कई पीढ़ियों तक लोकप्रिय रहे, एक ऐसे शख्स जो कई तरह की भूमिकाएं निभा सकते हैं और लोकप्रिय हैं... वो शख्स रजनीकांत आपके लिए। यह बेहद खुशी की बात है कि 'थलाइवा' को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें बधाई।
आपको बता दें कि रजनीकांत को दक्षिण सिनेमा में ‘थलाइवा’ यानी भगवान का दर्जा दिया जाता है। रजनीकांत की फैन फॉलोइंग साउथ में कितनी है इसका अंदाज़ा भी लगा पाना मुश्किल है। एक्टर ने न सिर्फ साउथ फिल्मो में अपनी छाप छोड़ी है बल्कि रजनीकांत कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नज़र आए हैं। जैसे , ‘चालबाज, अंधा कानून, कबाली, 2.0, द रोबोट, त्यागी, खून का कर्ज, दोस्ती दुश्मनी, इंसाफ कौन करेगा’।