» लाइफस्टाइल
इन स्थितियों में अलसी का सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी
Go Back | Yugvarta , Mar 22, 2021 10:48 PM
0 Comments


0 times    0 times   

New Delhi :  जब हेल्दी फूड की बात होती है तो उसमें अलसी के बीजों का नाम भी लिया जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाएं जाते हैं। इसके सेवन की सलाह इसलिए भी दी जाती है, क्योंकि यह ओमेगा 3 फैटी एसिड के भरपूर है। वैसे तो अलसी के बीजों का सेवन हर किसी के द्वारा किया जा सकता है, लेकिन महिलाओं के लिए इसे विशेष रूप से लाभकारी माना गया है। हालांकि कभी−कभी अलसी का सेवन सेहत पर भारी भी पड़ सकता है। अब आप यह सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे संभव है। दरअसल, कुछ विशेष स्थितियों या

आंतों में रुकावट तरल पदार्थ की कमी के कारण होता है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि आंतों को स्वस्थ रखना है कि तरल पदार्थों का सेवन करते रहें। अगर आप तरल पदार्थ के बिना अलसी बीज का सेवन करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है।

स्वास्थ्य समस्या होने पर अलसी के बीजों से परहेज करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि किन स्थितियों में व किन लोगों को अलसी के बीज का सेवन नहीं करना चाहिए−

दस्त
आहार विशेषज्ञों का कहना है कि अलसी के बीज कब्ज से राहत दिलाने में काफी ज्यादा फायदेमंद है। यदि इसे ज्यादा मात्रा में लिया जाए, तो मल काफी ज्यादा पतला हो सकता है। इसलिए कब्ज होने की स्थिति में सीमित मात्रा में ही इसका सेवन किया जाना चाहिए। यदि पहले से ही आपका पेट खराब है या दस्ते लगे हुए हैं, तो इससे दूर रहें। दस्त के मरीज के लिए अलसी के बीज सही नहीं है। कुछ मामलों में इसका अतिरिक्त सेवन करने से व्यक्ति को डायरिया भी हो सकता है। पेट खराब है, तो अलसी के बीज से कुछ दिनों की दूरी बना लें। स्वस्थ होने पर सीमित मात्रा में इसका सेवन करें।

आंतों में रुकावट
आंतों में रुकावट तरल पदार्थ की कमी के कारण होता है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि आंतों को स्वस्थ रखना है कि तरल पदार्थों का सेवन करते रहें। अगर आप तरल पदार्थ के बिना अलसी बीज का सेवन करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। जिन लोगों को पहले से ही आंतों की समस्या है, उन्हें इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

एलर्जी
कुछ लोग बहुत ज्यादा अलसी के बीज का सेवन करते हैं। कई बार उन्हें पता नहीं चलता है और उन्हें अलसी के बीज से एलर्जी हो जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार एलर्जी होने पर रक्त चाप का स्तर बिगड़ना, सांस लेने में तकलीफ आदि समस्याएं होने लगती हैं। यदि आपको अलसी के बीज खाने पर इस तरह कोई भी समस्या दिखे या अन्य लक्षण भी नजर आएं, तो तुरंत इसे खाना बंद कर दें। यदि अलसी के बीज खाना आपको पसंद है, तो एक बार विशेषज्ञ से सलाह ले लें।

गर्भावस्था
हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि अलसी के बीज मासिक धर्म को प्रभावित करते हैं। इसलिए यदि कोई महिला गर्भधारण करने की मन बना रही है, तो उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इसी तरह जो महिलाएं गर्भवती हैं, उन्हें भी इसके सेवन से दूर रहना चाहिए। मासिक धर्म को प्रभावित करने के कारण यह गर्भ में पल रहे शिशु को नुकसान पहुंचा सकती है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
मुजफ्फरनगर प्रबुद्ध सम्मेलन : पिछली सरकारों ने
अयोध्या से रामेश्वरम तक की पदयात्रा करने
एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के आठ
CM केजरीवाल ED कस्टडी एक अप्रैल तक
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- सरकार अग्निवीर योजना
Lok Sabha Election / पटना में कल
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(431 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(420 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(330 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(323 Views )
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लाइव : यूपी मतलब
(264 Views )
Lok Sabha Elections / बज गया चुनाव
(237 Views )