» सौंदर्य टिप्स
इन आसान टिप्स को अपनाकर अपनी आईलैशेज को बना सकते है घना
Go Back | Yugvarta , Mar 18, 2021 01:45 PM
0 Comments


0 times    0 times   

DESK :  जब बातों की आंखों की खूबसूरती की होती है तो उसमें आइलैशेज का एक अहम स्थान होता है। कई बार महिलाएं आईमेकअप करते हुए भले ही आईशैडो, लाइनर यहां तक कि काजल का स्टेप भी भले ही मिस कर दें, लेकिन आईलैशेज पर मस्कारा लगाना कभी भी नहीं भूलतीं। यह उनकी आंखों को एक खूबसूरत लुक देता है। वैसे तो आईलैशेज को खूबसूरत व घना बनाने के लिए मार्केट में नकली आईलैशेज से लेकर कई तरह के मस्कारा मौजूद हैं, लेकिन नेचुरल थिक आईलैशेज की बात ही अलग है। अगर आपकी लैशेज उतनी लंबी या घनी नहीं है तो आपको

अंडे का इस्तेमाल आपने कई बार अपने बालों पर बतौर हेयर पैक इस्तेमाल किया होगा। अब आप इसे अपनी लैशेज पर लगाएं। अंडे में प्रोटीन की मात्रा काफी अधिक होती है। साथ ही अंडे में बायोटिन और विटामिन बी भी होता है, जो आईलैशेज के टेक्सचर को बेहतर बनाने में मददगार है।

परेशान होने की जरूरत नहीं है। इन आसान टिप्स को अपनाकर आप बेहद आसानी से अपनी आईलैशेज को घना बना सकती हैं−

कैस्टर ऑयल
इस नुस्खे को इस्तेमाल करने वाले बताते हैं कि कैस्टर ऑयल ना सिर्फ आईलैश को नरिशमेंट देता है, बल्कि उनकी ग्रोथ में भी मददगार होता है। इसके इस्तेमाल के लिए आप सोने से पहले एक कॉटन बड की मदद से अपनी लैशेज पर कैस्टर ऑयल लगाएं। रातभर के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। अगली सुबह आप अपने चेहरे को धोते समय लैशेज को भी साफ कर सकती हैं। इसके लगातार इस्तेमाल से आपको कुछ ही दिनों में रिजल्ट नजर आने लगेगा।

एलोवेरा
एलोवेरा ना सिर्फ लैशेज को ठंडक पहुंचाता है, बल्कि इसे मॉइश्चराइज भी करता है। इतना ही नहीं, इसमें कई तरह के विटामिन्स व अन्य पोषक तत्व होते हैं। इसे लैशेज पर अप्लाई करने के लिए आप किसी पुरानी मस्कारा की छड़ी की मदद ले सकती हैं। आप पहले इस छड़ी को अच्छी तरह क्लीन कर लें। अब आप इसकी मदद से लैशेज पर एलोवेरा लगाएं और रातभर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अगली सुबह इसे वॉश कर लें।

अंडा
अंडे का इस्तेमाल आपने कई बार अपने बालों पर बतौर हेयर पैक इस्तेमाल किया होगा। अब आप इसे अपनी लैशेज पर लगाएं। अंडे में प्रोटीन की मात्रा काफी अधिक होती है। साथ ही अंडे में बायोटिन और विटामिन बी भी होता है, जो आईलैशेज के टेक्सचर को बेहतर बनाने में मददगार है। इसके इस्तेमाल के लिए आप पहले एक अंडा लेकर उसे अच्छी तरह फेंटे। फेंटे हुए अंडे का कुछ हिस्सा लेकर उसमें एक चम्मच ग्लिसरीन मिक्स करें। अब एक कॉटन स्वैब की मदद से मिश्रण को अपनी लैशेज पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। आखिरी में ठंडे पानी से इसे क्लीन करें। आप हर एक दिन छोड़कर यह नुस्खा आजमा सकती हैं।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Moto G64 5G: लॉन्च हुआ Motorola का
उत्तराखंड में गरजे अमित शाह- ये कांग्रेस
गले में दर्द के साथ है हल्का
सलमान खान से मिले महाराष्ट्र के CM
UPSC CSE 2023 FINAL Result: यूपीएससी 2023
Lok Sabha Election / BSP ने जारी
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(451 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(438 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(363 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(349 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(344 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(327 Views )