» पर्यटन
उत्तराखंड में मौजूद है परीलोक...जानिए खैंट पर्वत के रहस्य
Go Back | PRADEEP SRIVASTAVA , Mar 18, 2021 12:45 PM
0 Comments


2 times    0 times   

Lucknow : 
थात गांव के पास ही गुंबदाकार का पर्वत है जिसे खैट पर्वत कहते हैं। समुद्रतल से करीब 10000 फीट की ऊचाई पर यह पर्वत जन्नत से कम नहीं है। कहते हैं यहां लोगों को अचानक ही कहीं परियों के दर्शन हो जाते हैं। लोगों का ऐसा मानना है कि परियां आस-पास के गांवों की रक्षा करती हैं।
बचपन में सभी दादी, नानी की कहानियों में परियों की बातें सुनते हैं, कहा जाता है कि परियां बहुत ही खूबसूरत होती हैं और ये किसी को भी अपने वश में कर लेती हैं। परियों का अपना अलग देश होता है और ये वहीं रहती हैं लेकिन आपको बता दें कि उत्तराखंड में एक ऐसी जगह है जिसके बारे में कहा जाता है कि यहां पर परियां रहती हैं और अगर यहां आने वाला कोई व्यक्ति परियों को पसंद आ जाता है तो वे उसे वश में करके अपने लोक में ले जाती हैं।
क्या आपने कभी परियों का देश देखा है। नहीं, तो यहां देख‌िए, लेक‌िन अगर यहां आकर सावधानी नहीं बरती तो परियां आपको अपना बना लेंगी और आप वहां से कभी वापस नहीं आ पाएंगे। यहां बात हो रही है उत्तराखंड के एक पर्वत की। उत्तराखंड देश विदेश के लाखो लोगों की आस्था का ही केंद्र रहा है। यहां के कोने-कोने में कई रहस्य छ‌िपे हैं। एक ऐसा ही जगह है खैट पर्वत। कहते है कि यहां अप्सराओं का वास है।जी हां, यह ब‌िल्कुल सच है। टिहरी जिले में स्थित खैट पर्वत पर बने खैट खाल मंदिर में देवियों (अप्सराओं) का प्रमुख निवास स्थल है। गढ़वाल क्षेत्र में वनदेवियों को आछरी-मांतरी के नाम से जाना जाता है। मान्यता है क‌ि यहां आंछ‌रियों को जो लोग पसंद आते हैं वे उन्हें मूर्छ‌ित करके अपने पास रख लेती हैं और अपने लोक में ले जाती हैं। कहते हैं क‌ि यहां पर आवाज करना प्रत‌िबंध‌ित हैं। नहीं तो आंछरियां आपको अपना बना लेंगी।खैट पर्वत के चरण स्पर्श करती भिलंगना नदी का दृश्य देखते ही बनता है। खैट गुंबद आकार की एक मनमोहक चोटी है। इस पहाड़ के आस-पास कोई और पहाड़ नहीं है। इसल‌िए व‌िशाल मैदान में स्‍थ‌ित यह अकेला पर्वत अद्भुत द‌िखाई देता है। कहा जाता है क‌ि खैट पर्वत की नौ श्रृंखलाओं में नौ देवियों (आंछरियों/परियों) का वास है। माना जाता है क‌ि यह नौ द‌ेव‌ियां नौ बहनें हैं। जो आज भी यहां अदृश्य शक्त‌ियों के रूप में यहां न‌िवास करती हैं।

खैट पर्वत की विशेषता

रहस्यमयी गुफाएं
रॉक क्लाइमिंग के लिए उपयुक्त खड़ी चट्टानें
पैरा ग्लाइडिंग के लिए उपयुक्त लांचिंग पैड
7500 फीट की ऊंचाई का ट्रैक
खैट की चोटी पर हरा भरा मैदान
  PRADEEP SRIVASTAVA
Previous News Next News
2 times    0 times   
(3) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
जेवर मां- बहनों की अमानत, कांग्रेस उसे
कल है द्वितीय चरण का मतदान 8
"कांग्रेस का मंत्र है - कांग्रेस की
देहरादून: राष्ट्रपति मुर्मु ने इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय
श्रीलंका में रामायण से जुड़े स्थलों को
अब Credit Card जारी नहीं कर सकेगा
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(469 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(460 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(452 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(436 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(409 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(372 Views )