» राज्य » राजस्थान
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा आज एक दिवसीय जयपुर दौरे पर पहुंचे, प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को करेंगे संबोधित
Go Back | Yugvarta , Mar 02, 2021 04:25 PM
0 Comments


0 times    0 times   

Jaipur :  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा आज यहां एक दिवसीय जयपुर दौरे पर पहुंचे। नड्डा के जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंचने पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत एवं अर्जुनराम मेघवाल, सांसद रामचरण बोहरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी सहित कई नेता उनके स्वागत के लिए हवाई अड्डा पहुंचे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्‌डा आज यहां एक दिवसीय जयपुर दौरे पर पहुंचे। नड्डा के जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंचने पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया

इस अवसर हवाई अड्डे के बाहर भाजपा के कार्यकर्ता भी मौजूद थे और काफी उत्साहित नजर आ रहे थे।

नड्डा कार में सनरुफ के जरिए खड़े होकर सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए बिड़ला ऑडिटोरियम के लिए रवाना हुए। उनका रास्ते में जगह जगह सडक़ के दोनों तरफ खड़े कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और श्री नड्डा ने हाथ जोडक़र उनका अभिवादन किया। उनकी गाड़ी के पीछे मोटरसाइकिल पर सवार कार्यकर्ता चल रहे थे। श्री नड्डा ने हवाई अड्डे से बिड़ला ऑडिटोरियम तक रोड शॉ किया। भाजपा अध्यक्ष बिड़ला ऑडिटोरियम में पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करेंगे।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
मुजफ्फरनगर प्रबुद्ध सम्मेलन : पिछली सरकारों ने
अयोध्या से रामेश्वरम तक की पदयात्रा करने
एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के आठ
CM केजरीवाल ED कस्टडी एक अप्रैल तक
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- सरकार अग्निवीर योजना
Lok Sabha Election / पटना में कल
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(431 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(420 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(330 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(323 Views )
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लाइव : यूपी मतलब
(264 Views )
Lok Sabha Elections / बज गया चुनाव
(237 Views )