» सौंदर्य टिप्स
मुंहासों के निशान से अगर आप हैं परेशान तो इन आसान उपायों का करें इस्तेमाल
Go Back | Yugvarta , Feb 21, 2021 10:30 PM
0 Comments


0 times    0 times   

DESK :  चेहरे पर मुंहासे होना एक आम स्किन प्रॉब्लम है। यह समस्या लड़कों व लड़कियों दोनों में ही देखी जाती है। युवावस्था में हार्मोनल बदलाव से लेकर खानपान, चेहरे पर मौजूद गंदगी व ऑयल बिल्ड अप के कारण मुंहासे हो ही जाते हैं। सही स्किन केयर से इन मुंहासों से तो निजात मिल जाती है, लेकिन कभी−कभी चेहरे पर उसके निशान रह जाते हैं, जो देखने में काफी गंदे लगते हैं। मुंहासों से भी ज्यादा मुश्किल होता है, बाद में चेहरे पर रह गए उसके निशानों से मुक्ति पाना। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको

जापान में हुए एक अध्ययन में यह पाया गया कि संतरे का छिलका एक्ने स्पॉट्स और ब्लेमिश को खत्म करने में कारगर है। अगर आपके चेहरे पर मुंहासे के निशान हैं तो ऐसे में आप एक चम्मच शहद में एक चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर मिक्स करें।

ऐसे कुछ आसान नेचुरल उपायों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप चेहरे पर मौजूद मुंहासों के निशानों से भी मुक्ति पा सकते हैं−

संतरे के छिलकों का पाउडर
जापान में हुए एक अध्ययन में यह पाया गया कि संतरे का छिलका एक्ने स्पॉट्स और ब्लेमिश को खत्म करने में कारगर है। अगर आपके चेहरे पर मुंहासे के निशान हैं तो ऐसे में आप एक चम्मच शहद में एक चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर मिक्स करें। अब इस पेस्ट को मुंहासों व फुंसी वाले क्षेत्र में लगाएं और इसे सूखने दें। सूखने के बाद इसे धो दें। आप सप्ताह में तीन से चार बार इस उपाय को अपनाएं। आपको कुछ ही वक्त में फर्क नजर आने लगेगा।

नारियल का तेल
स्किन केयर एक्सपर्ट बताते हैं कि नारियल का तेल भी एक्ने के निशान को दूर करने में मदद करता है। दरअसल, नारियल के तेल में एंटी−बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती है जो मुंहासों व उसके निशानों को दूर करने में मददगार है। इसके लिए आप एक चम्मच वर्जिन कोकोनट ऑयल को हाथ में लेकर रब करें ताकि वह हल्का गर्म हो जाए। इसके बाद आप मुंहासों के दाग पर इसे डैब करते हुए लगाएं और अगली सुबह तक इसे ऐसे ही छोड़ दें। आप हर रात सोने से पहले इस उपाय को अपना सकते हैं। हालांकि अगर आपकी स्किन ऑयली है तो यह होम रेमिडी आपके लिए नहीं है, क्योंकि इससे आपके पोर्स क्लॉग हो जाएंगे और मुंहासों की समस्या बद से बदतर हो जाएगी।

एलोवेरा जेल
स्किन केयर एक्सपर्ट के अनुसार, एलोवेरा जेल .स्किन को कई तरह से लाभ पहुंचाता है। यह हाइपरपिगमेंटेशन को कम करके मुँहासे के निशान को कम कर सकता है। साथ ही इसमें इम्युनिटी बूस्टर और एंटी इंफलेमेटरी एजेंट भी पाए जाते हैं। इसके लिए आप एलोवेरा के पौधे से थोड़ा सा जेल निकालें और उसे सीधे ही मुंहासों पर लगाएं और रातभर के लिए ऐसे ही छोड़ दें।

नींबू का रस
नींबू के रस में विटामिन सी होता है जो एंटीपैगमेंटरी गुणों को प्रदर्शित करता है। इस प्रकार, यह समय के साथ मुँहासे के निशान, धब्बा और फुंसी के निशान को कम कर सकता है। इसके इस्तेमाल के लिए आप आधा नींबू लेकर उसका रस निचोड़ें और फिर उसमें कॉटन को डुबोएं और मुंहासों के निशान पर लगाएं। करीबन दस मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें और फिर पानी से धो दें। आप सप्ताह में तीन से चार बार यह उपाय अपना सकते हैं।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
अब Credit Card जारी नहीं कर सकेगा
PM के बयान के बाद प्रियंका का
LOKSABHA ELECTION 2024 - 13 राज्यों
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'तुष्टीकरण' की
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एम्स, ऋषिकेश के
भारत ने मध्यम दूरी की बैलेस्टिक मिसाइल
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(469 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(460 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(452 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(435 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(407 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(371 Views )