» सौंदर्य टिप्स
स्किन का रखना है ख्याल तो चुकंदर का ऐसे करें इस्तेमाल
Go Back | Yugvarta , Feb 18, 2021 01:00 PM
0 Comments


0 times    0 times   

DESK :  चुकंदर आयरन और विटामिन से समृद्ध होता है और इसलिए हर किसी को इसे डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। लेकिन चुकंदर सिर्फ आपकी सेहत का ही साथी नहीं होता, बल्कि यह आपकी स्किन को भी कई बेहतरीन लाभ पहुंचाता है। अगर आप चाहें तो इसे अपनी स्किन पर कई अलग−अलग तरीकों से इस्तेमाल कर सकती हैं और कई स्किन समस्याओं से छुटकारा पा सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको बता रहे हैं कि आप चुकंदर को अपनी स्किन केयर रूटीन का हिस्सा किस तरह बना सकती हैं−

अगर चाहिए ब्राइटन स्किन
अगर आपको ब्राइटन व पिंकिश स्किन

अगर आपको ब्राइटन व पिंकिश स्किन चाहिए जो ऐसे में आपको चुकंदर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। चुकन्दर में आयरन, फास्फोरस और प्रोटीन का समृद्ध स्त्रोत होता है, जो आपको हेल्दी और ग्लोइंग स्किन प्रदान करेगा। इसके लिए आप इसका जूस पी सकती हैं।

चाहिए जो ऐसे में आपको चुकंदर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। चुकन्दर में आयरन, फास्फोरस और प्रोटीन का समृद्ध स्त्रोत होता है, जो आपको हेल्दी और ग्लोइंग स्किन प्रदान करेगा। इसके लिए आप इसका जूस पी सकती हैं। इसके अलावा, चुकंदर के एक टुकड़े को कद्दूकस करके अपने पूरे चेहरे व गर्दन पर लगाएं और दस−पंद्रह मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को पानी की मदद से वॉश करें। अगर इस तरह चुकंदर को रोजाना स्किन पर लगाया जाए जो यह आपको एक प्राकृतिक गुलाबी चमक देगा।

रूखी स्किन से मिलेगा छुटकारा
चुकंदर एंटीऑक्सिडेंट का एक उत्कृष्ट स्रोत है जो संभवत: शरीर में रक्त परिसंचरण को बढ़ा सकता है। साथ ही आपको रूखी स्किन से छुटकारा दिला सकता है। इस फेस−पैक को तैयार करने के लिए, 1 चम्मच कच्चा दूध, 2−3 बूंद बादाम का तेल या नारियल का तेल और 2 चम्मच चुकंदर का रस लें। सामग्री को ठीक से मिलाएं। धीरे से इसे अपने चेहरे पर मालिश करें और इसे 10 मिनट तक रहने दें। बाद में, इसे सादे पानी से धो लें और परिणाम देखें।

डार्क सर्कल्स को करें दूर
चुकंदर जिद्दी काले घेरे को हल्का करने में भी मदद करता है। 1 चम्मच चुकंदर का रस लें और इसमें कुछ बूंदें बादाम के तेल की मिलाएं। इसे अपनी आंखों के नीचे के क्षेत्र पर मालिश करें। इसे 15 मिनट तक यूं ही रहने दें और फिर इसे ठंडे पानी से धो लें।

मुंहासों को कह दें अलविदा
मुंहासों के पीछे का मुख्य कारण क्लॉग पोर्स होते हैं। चुकंदर विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट का एक पावरहाउस है जो मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए फ्री रेडिकल डैमेज से लड़ता है। आप इसे दही के साथ मिक्स करके लगा सकते हैं। दही में लैक्टिक एसिड होता है जो त्वचा को एक्सफोलिएट करके अनक्लॉग करता है। जिससे मुहांसे कम होते हैं। इसके लिए आप 2 बड़े चम्मच चुकंदर के रस लेकर इसमें 1 बड़ा चम्मच दही डालकर स्मूद पेस्ट बनाएं और अपनी स्किन पर लगाएं। इसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में चेहरे को रिंस करें। बेहतरीन परिणामों के लिए इस पैक का प्रयोग हफ्ते में 1−2 बार करें।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
अब Credit Card जारी नहीं कर सकेगा
PM के बयान के बाद प्रियंका का
LOKSABHA ELECTION 2024 - 13 राज्यों
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'तुष्टीकरण' की
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एम्स, ऋषिकेश के
भारत ने मध्यम दूरी की बैलेस्टिक मिसाइल
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(469 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(460 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(452 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(435 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(407 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(371 Views )