» पर्यटन
महिलाओं के सोलो ट्रिप के लिए बेस्ट हैं यह 5 जगह...
Go Back | Yugvarta , Feb 09, 2021 10:27 PM
0 Comments


0 times    0 times   

DESK :  पहले की तुलना में आज की महिलाएं ज्यादा आत्मविश्वास से भरी हुईं हैं। अगर बात की जाए पर्यटन की तो आजकल यहां भी महिलाएं अपने परिवार या पति के साथ नई जगहों पर घूमने के लिए निर्भर नहीं हैं। कई ऐसी महिलाएं हैं जो अकेले घूमना ज्यादा पसंद करती हैं। ऐसे में वो उन जगहों को पर जाना पसंद करती हैं जहां वो आसानी से सोलो ट्रिप पर जा सकें। क्योंकि अकेले घूमने जाने वाली महिलाओं को सुरक्षित और अच्छे विकल्प की तलाश रहती है। अगर आप भी इन्हीं में से एक हैं तो आइए आपको कुछ ऐसी जगहों के

अगर आप किसी ऐसी जगह जानें चाहते हैं जो काफी खूबसूरत हो तो शिलॉन्ग एक अच्छा विकल्प हो सकता है। ये जगह महिलाओं के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। मेघालय में स्त्री-प्रधान समाज की वजह से यहां पर महिलाओं को खुला वातावरण मिल जाता है।

नाम बताते हैं जो सोलो ट्रिप के लिए काफी अच्छे हैं...

शिलॉन्ग
अगर आप किसी ऐसी जगह जानें चाहते हैं जो काफी खूबसूरत हो तो शिलॉन्ग एक अच्छा विकल्प हो सकता है। ये जगह महिलाओं के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। मेघालय में स्त्री-प्रधान समाज की वजह से यहां पर महिलाओं को खुला वातावरण मिल जाता है। यहां आप किसी भी समय बिना चिंता के घूम सकती हैं, चाहे वो रात का समय भी क्यों न हो। शॉपिंग करने के लिए भी ये जगह काफी अच्छी है। आप यहां प्राकृतिक खूबसूरती भी देख सकते हैं।

भूटान
काफी प्यारा और छोटा सा देश भूटान सशक्त और उत्साह से भरपूर हैं। ग्रॉस नेशनल हैप्पीनेस को लेकर ये देश जाना जाता है। इतना ही नहीं ये अपनी समृद्ध बौद्ध संस्कृति के कारण शांतिपूर्वक स्थान माना जाता है। ये जगह महिलाओं के लिए भी काफी सुरक्षित मानी जाती है। ट्रेकिंग, सांस्कृतिक संग्रहाल और एडवेंचर स्पोर्ट्स के शौकीन लोगों के लिए भी ये जगह काफी अच्छी है। खर्चे के मामले में भी ये जगह आपकी जेब पर भार नहीं दे सकती है।

बाली
एशियाई पर्यटन स्थलों में बाली एक काफी खूबसूरत जगह है। यहां आपको कई मंदिर और सुंदर-सुंदर समुद्र तट देखने को मिल सकते हैं। समृद्ध बालिनीज और एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए बाली प्रसिद्ध है और पूरी दुनिया से पर्यटकों को आकर्षित करता है। यहां आप बेफिक्र होकर अकेले घूम सकते हैं। यहां का खान-पान और रूकने का खर्चा भी सस्ता है।

मुन्नार
केरल के खूबसूरत जगहों में से एक मुन्नार है, जहां आप अकेली घूमने जा सकती हैं। केरल को महिलाओं के सम्मान की दृष्टि से काफी अच्छा माना जाता है। ऐसे में मुन्नार आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। ये जगह देखने में काफी खूबसूरत है, यहां के चाय बागान घूमने के लिए बेहद आनंद पूर्वक है। इसके अलावा यहां के पर्वत भी बहुत सुंदर हैं जहां अच्छी-अच्छी तस्वीरें भी खींच सकते हैं।

गोवा
युवा महिलाओं के लिए गोवा काफी अच्छी जगह मानी जाती है। यहां आप अपनी गर्ल गैंग के साथ काफी मौज-मस्ती कर सकती हैं। यहां विभन्न जगहों से महिलाएं आती हैं और बेफ्रिक घूमती हैं। ये एक ऐसी जगह है जहां कोई किसी के जीवन में इंटरफेयर नहीं करता है। यहां आपको कई खूबसूरत जगह देखने को मिल सकती हैं।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एम्स, ऋषिकेश के
भारत ने मध्यम दूरी की बैलेस्टिक मिसाइल
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सही मायने में
अरविंद केजरीवाल और के. कविता की न्यायिक
जल्द जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का
बाबा साहब अंबेडकर भी आकर कहें तो
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(468 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(460 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(452 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(434 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(407 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(371 Views )